×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

मिलेगा लाभ, मिथुन राशि वालों का भाग्य आज साथ देने के लिए बेताब है। खुश होंगे 4 राशियों के लोग Featured

By March 17, 2020 852 0

विशेष : आज मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात गुरु की राशि धनु में हो रहा है। वहीं दूसरी ओर गजकेसरी योग भी है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए तो दिन बेहद शुभ रहेगा लेकिन कुछ लोगों को कठिनाइयों का सामना करना होगा। 

 

मेष : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज पूरा दिन मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, जिसके कारण कोई भी कार्य करने का उत्साह मंद हो सकता है। संतान के संबंध में समस्या आ सकती है। भाग्य 60% साथ देगा।



वृषभ : आपका प्रयास आज रंग लाएगा और शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। सभी इच्छाएं आज शीघ्र पूर्ण होंगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। भाग्य 75% तक साथ देगा।




मिथुन
: आपके अटके और अधूरे काम पूर्ण हो सकते हैं। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा, अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। जिन लाभों से आप वंचित रह गए थे उन्हें भी आप पा सकते हैं। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। धर्म-अध्यात्म की ओर रुचि रहेगी। भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य 80% तक साथ देगा।


कर्क : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। व्यापार में की गई साझेदारी से लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों सा व्यवहार करेंगे। शारीरिक अस्वस्थता सम्भव है, विवाद से बचना श्रेयस्कर है। मन अस्थिर रहेगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है। मानसिक शांति के लिए गुरु मंत्र का जप करें। परिजनों के साथ वाद-विवाद ना हो, ध्यान रखें। भाग्य 60% साथ देगा।


सिंह : आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। अशुभ समाचार मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। अप्रिय घटना के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी कीमती चीजों का ध्यान रखें, खोने का भय है। प्रिय वस्तु की हानि हो सकती है। भाग्य 55% तक साथ देगा।

 

कन्या :

वृश्चिक : आज आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों और स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर कर देगा। भाग्य 78% तक साथ देगा।

धनु: पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। रक्तचाप व उदर विकार परेशान कर सकता है। मित्रों और स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 70% साथ देगा।


मकर :आज मां लक्ष्मी की कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। व्यापार में बढ़ोतरी के लिए परिजन काम आएंगे। शत्रु पक्ष कमजोर होगा और दैनिक कार्यों की गति अनुकूल रहेगी। बौद्धिक प्रवृत्तियां या चर्चा में भाग लेना आपको पसंद आएगा। भाग्य 82% साथ देगा।



कुंभ :
आज दिनभर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। मित्रों, सगे-संबंधियों और बुजुर्गों की तरफ से लाभ



मीन : भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे। मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। दांपत्य जीवन आनंददायक होगा। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। भाग्य 78% साथ देगा।-

 

ज्योतिषाचार्यः आशुतोष वार्ष्णेय

Rate this item
(0 votes)

Latest from

Related items