×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

मीन राशिवालों को रुका धन वापस मिलेगा, आय के नवीन स्रोत बनेंगे, जानें अन्य राशियों के बारे में Featured

By March 19, 2020 759 0
19 march 2020 19 march 2020

विशेष : शुक्र मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। मंगल, गुरु और केतु धनु राशि में हैं। शनि और चंद्रमा मकर राशि में चल रहे हैं। बुध कुंभ राशि में हैं। सूर्य मीन राशि में चल रहे हैं। 

 

मेष : सकारात्मक-अंतत: सब ठीक रहेगा। 
नकारात्मक- अप्रत्याशित घटना घटने के योग बन रहे हैं। पिता के स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है। कोर्ट कचहरी में भ्रम पैदा करने वाली स्थिति बन सकती है। 
प्रेम-अच्छी स्थिति है। 
व्यवसाय-नौकरी चाकरी के लिए सकारात्मक समय है। 
सेहत-रीढ़ की हड्डी में समस्या हो सकती है। 
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें। कोई भी नीली वस्तु अर्पित करें। 



वृषभ:  सकारात्मक-भाग्य साथ देगा। अचानक परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। एक अच्छी स्थिति है। कोई समस्या नहीं है। 
नकारात्मक-सम्मान के प्रति ध्यान रखिएगा। 
प्रेम-अच्छी स्थिति है। 
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है। 
सेहत-अच्छी स्थिति है। 
उपाय-शनिदेव को प्रणाम करें। कोई भी नीली वस्तु अपने पास रखें। 



कर्क : सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे। 
नकारात्मक-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। 
प्रेम-मध्यम स्थिति है। 
व्यवसाय-ठीक ठाक स्थिति है। 
सेहत-मध्यम स्थिति है।  
उपाय-शनिदेव का दर्शन करें। नीली वस्तु पास रखें।  



मिथुन
:सकारात्मक-सही स्थिति है। 
नकारात्मक-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। मान सम्मान पर एक-दूसरे के प्रति थोड़ा ध्यान दें। 
प्रेम-रंगीन मुलाकात सम्भव है। 
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है। 
सेहत-मध्यम स्थिति है। 
उपाय-कोई भी नीली वस्तु दान करें। 

 

सिंह : सकारात्मक-शत्रु परास्त होंगे। स्वयं नतमस्तक हो जाएंगे। 
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें। 
पे्रम-अच्छी स्थिति है। 
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है। 
सेहत-मध्यम स्थिति है। 
उपाय-नीली वस्तु का दान करें। किसी गरीब को नीले रंग का कपड़ा या कुछ और दान करें। 

 

कन्या :सकारात्मक-तरक्की करेंगे। आगे बढ़ जाएंगे। 
नकारात्मक-भावुक बने रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णयों को अभी टाल कर रखें। 
प्रेम-मध्यम स्थिति है। 
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है। 
सेहत-मध्यम स्थिति है। 
उपाय-नीली वस्तु पास रखें। सफेद वस्तु का दान करें। 

तुला : सकारात्मक-शुभता बनी हुई है। 
नकारात्मक-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी थोड़ी रुकेगी। मां के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। घरेलू स्थिति थोड़ी विस्मयकारी हो सकती है। 
प्रेम-अच्छी स्थिति कही जाएगी। 
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है। 
सेहत-मध्यम स्थिति है। रक्तचाप की समस्या आ सकती है। 
उपाय-नीली वस्तु पास रखें। सफेद वस्तु का दान करें। 

वृश्चिक : सकारात्मक-पराक्रमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। तरक्की का समय है। 
नकारात्मक-क्रोध न करें। 
प्रेम-अच्छी स्थिति है। 
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है। 
सेहत-मध्यम स्थिति है। कंधे से ऊपर समस्या हो सकती है। 
उपाय-सफेद वस्तु अर्पित करें। नीली वस्तु का दान करें। 

 

धनु:सकारात्मक-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
नकारात्मक-कुटुम्बीजनों के बीच कुछ समस्या हो सकती है। तू-तू, मैं-मैं या खराब स्थिति हो सकती है। रुपए-पैसे किसी को देंगे तो वापस नहीं आएंगे। जुआ, सट्टा, लाटरी में न पड़ें। 
प्रेम-अच्छी स्थिति है। 
व्यवसाय-रिस्क न लें। 
सेहत-मध्यम स्थिति है। मुंह या नेत्र का विकार होने की आशंका है। 
उपाय-सफेद और नीली वस्तुओं का दान करें। 



मकर :सकारात्मक-उर्जा का संचार होगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें। 
प्रेम-नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है। 
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है। 
सेहत-अच्छी स्थिति है। 
उपाय-सफेद वस्तुओं का दान करें।



कुंभ :
सकारात्मक-धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-उर्जा का हृास हो सकता है। खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। 
प्रेम-अच्छी स्थिति है। 
व्यवसाय-व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। 
सेहत-मध्यम स्थिति है। 
उपाय-नीली वस्तुओं को पास रखें। सफेद वस्तु का दान करें। 



मीन :
सकारात्मक-रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी धन आएगा। 
नकारात्मक-दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। 
प्रेम-अच्छी स्थिति है। 
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं। 
सेहत-सुधार होगा। 
उपाय-भगवान शिव का दर्शन करें। नीली वस्तुओं का दान करें। 

ज्योतिषाचार्य अजय कुमार सिंह,गोरखपुर

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 19 March 2020 07:51

Latest from

Related items