×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

28 मई से चलेंगी ऑटो और टैक्सी, अंतर-जिला आवागमन के लिए ई-पास जरूरी : परिवहन विभाग Featured

By May 27, 2020 422 0
file photo file photo
  • छत्तीसगढ़ में 28 मई से चलेंगी ऑटो और टैक्सी
  • अंतर-जिला आवागमन के लिए ई-पास जरूरी
  • परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर, 27 मई 2020/ आम नागरिकों की आवश्यकताओं को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा केवल छत्तीसगढ़ के जिलों के भीतर और अंतर जिला (एक जिले से दूसरे जिले) में आवागमन के लिए टैक्सी-आटो को 28 मई से शर्तो के अधीन परिचालन की अनुमति दी गई है। परिहवन विभाग द्वारा इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के भीतर ऑटो और टैक्सी का परिचालन नियमानुसार होगा जबकि अंतर-जिला आवागमन के लिए ऑटो और टैक्सी के संचालन के लिए ई-पास अनिवार्य रहेगा।

यह भी पढ़ें :इस जिले के ग्राम सचिव को कोरोना पॉजिटिव पाया गया, संपर्क में आए सभी कर्मचारियों को क्वॉरेंटाइन किया गया

टैक्सी-आॅटो में यात्रा के दौरान चेहरे पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाना होगा साथ ही कोरोना नियंत्रण के लिए जारी अन्य एडवाईजरी के पालन के साथ ही स्वच्छता और फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी होगा। अंतर जिला आवागमन के लिए लोग सीजी कोविड-19 ई-पास एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

इसके अलावा वेबलिंक https://epass.cgcovid19.in के माध्यम से भी मोबाइल नंबर से रजिस्टर कर अंतर-जिला आवागमन के लिए ई-पास हेतु आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन ई-पास के बिना अंतर-जिला टैक्सी, ऑटो परिचालन की अनुमति नहीं होगी। बिना अनुमति परिचालन की दशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :

सरकारी खर्च में मितव्ययता बरतने छत्तीसगढ़ सरकार ने लिए कई अहम निर्णय : रिक्त पदों पर भर्ती, पदोन्नति, वार्षिक वेतन वृद्धि में होगी मितव्ययता

नेता प्रतिपक्ष कौशिक का सवाल : ऐसा कौन-सा प्रशासनिक संकट था जो तबादलों का अव्यावहारिक व अदूरदर्शितापूर्ण निर्णय लिया?

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 27 May 2020 21:01

Latest from