छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है आज 82 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले प्रदेश के साथ-साथ राजधानी में भी कोरोना की संख्या में वृद्धि हुई है जिसमें जिलेवार नए मरीजों की संख्या रायपुर- 47 कवर्धा- 15 कोरबा- 9 दुर्ग- 9 जांजगीर चाम्पा- 2 मरीज सामने आए।
आंकड़ों की बात की जाए तो प्रदेश में कुल 1066 कोरोना मरीज पाए गए जिनमें 259 कोरोना मरीजों को स्वस्थ करके घर भेज दिया गया है। अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है एक्टिव केस की बात की जाए तो 803 हो चुकी है।