×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

टोकन के होने के बाद भी धान नही खरीद रही सरकार,कांग्रेस सरकार का दाना-दाना धान खरीदने का वादा झूठा- कौशिक

By March 19, 2020 559 0
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर


रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार के दाना-दाना धान खरीदने के वादे को झूठा करार देते कहा कि टोकन होने के बाद भी किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है।मुख्यमंत्री के सभी किसानों के दाना-दाना धान खरीदे की घोषणा के बाद भी किसान ठगा महशूस कर रहा है। पूरे प्रदेश में कमोबेश हालत एक जैसे ही है।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों को धान की गुणवत्ता के नाम पर परेशान किया जा रहा है। तो कई केंद्रों पर बारदानें ही नही है। इन सब के बीच किसान बेहद परेशान है कि आखिरकार उनका धान कब खरीदा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत को लेकर कांग्रेस सरकार की कोई चिंतायें नही है। धान खरीदी को लेकर विभाग झूठी आकड़े देकर भ्रम फैलाने में लगा है और कांग्रेस  सरकार केवल वाहवाही लुटने लगी है। धान के नाम पर किसानों को से ठगी करने वाली कांग्रेस की सरकार अपने वादों से मुकर रही है और सरकार की प्रथामिकता किसान न होकर केवल सत्ता सुखा पाना है।

इस सरकार को किसानों, महिलाओं, युवा किसी से कोई सरोकार नही है। यही कारण है अपने चुनावी घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने में असफल है। उन्होंने कहा कि  पहले तो धान खरीदी ही देरी से शुरू किया गया ओर जब धान खरीदी की तय सीमा खत्म होने के बाद भी किसानों की सुध नही जा रही है। प्रदेश के किसान दो किनारों में फंसे हुए और इस सरकार कोई चिंता नही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि किसानों की चिंता नही की गई तो स्थिति भयावह हो सकती है और कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है कि किसानों की  चिंता करने के बजाय उन पर लाठी चला रही है और गंगा जल की कसमे खाने वाली कांग्रेस को किसानों के धान से कोई वास्त नही रह गया है। पूरी सरकार सत्ता मे मद मे मस्त है।

Rate this item
(0 votes)

Latest from

Related items