Print this page

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी के बाद निखरी पहाड़ों की खूबसूरती, देखिए वीडियो Featured

बर्फबारी के बाद गुलमर्ग का नजारा बर्फबारी के बाद गुलमर्ग का नजारा ANI

कश्मीर के अधिकारियों ने चार जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।

रागनीति डेस्क. सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इसी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया। कश्मीर में अधिकारियों ने चार जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की।

यह भी पढ़ें: बस्तर में लगने वाले स्टील प्लांट्स को 30% डिस्काउंट में मिले लौह अयस्क, गृहमंत्री शाह से मिलकर भूपेश ने रखी मांग

इसमें उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा, बांदीपुरा और बारामूला जिलों तथा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के लिए जारी की गई है। इसी तरह उत्तराखंड में ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फ गिरी, जिससे ठंड बढ़ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बर्फबारी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली और हरसिल सहित ऊपरी हिमालयी क्षेत्रों में रविवार रात से सोमवार सुबह तक जारी रही। इसी की वजह से ये इलाके बर्फ से ढक गए।

यह भी पढ़ें: बस्तर में लगने वाले स्टील प्लांट्स को 30% डिस्काउंट में मिले लौह अयस्क, गृहमंत्री शाह से मिलकर भूपेश ने रखी मांग

रविवार रात से केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हुई और सोमवार तक जारी रही, जिससे उनके रवाना होने में देरी र्हु। बताया गया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने दो महिलाओं और एक बच्चे सहित दस लोगों को बचाया। ये लोग बर्फबारी में फंस गए थे।

Rate this item
(1 Vote)
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2