×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

इस महीने 4 दिन बैंक बंद रहेंगे : अपने काम जल्दी निपटा लें

By March 17, 2020 548 0

मुंबई। अगले सप्ताह अलग-अलग तारीखों में चार दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी। त्यौहार और हड़ताल के चलते लोग को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर कुछ जरूरी काम बचे है तो तुरंत ही निपटें ले वरना आपको लेन-देन में परेशानी हो सकती है।

AIBEA ने हड़ताल करने का आह्वान किया

27 मार्च को बैंकिंग सेक्टर की दो बड़ी यूनियनों, ऑल इंडिया बैंक इम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने हड़ताल करने का आह्वान किया है। इसके अलावा 25 मार्च को नवरात्र शुरू हो रहा है। इसके आलवा सप्ताहिक अवकाश भी हो रहा है।


इन तारीखों में नहीं खुलेंगे बैंक
25 मार्च यानी बुधवार को देशभर के बैंक बंद रहेंगे। चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो रही है। इसके अलावा गुड़ी पड़वा, तेलुगु नव वर्ष मनाया जाएगा। वहीं 27 मार्च को दो बड़ी यूनियनों ने हड़ताल की घोषणा की है। बैंक मर्जर के विरोध में यह हड़ताल होगी। अगर पीएम मोदी इस पर फैसला लेते है, तो हड़ताल टल भी सकती है। वहीं 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार है। 29 मार्च को रविवार है

Rate this item
(0 votes)

Latest from