Print this page

मासूम को मार ही डालते 10 कुत्ते, दो बच्चों ने ऐसे बचाई जान Featured

By September 19, 2018 924 0

रायपुर। टैगोर नगर में सोमवार शाम को पांच साल के शुभ दुबे पर 8-10 कुत्तों ने हमला कर दिया। बताया गया कि शुभ गणेश पंडाल से प्रसाद लेकर घर लौट रहा था। उसके हाथ में खाद्य सामग्री देखकर कुत्तों ने हमला बोल दिया। कुत्ते उसे नोच खा रहे थे, तभी नौ साल के रोहिल और 12 साल के रितुंजय की नजर शुभ पर पड़ी। दोनों बच्चे किसी बड़े को बुलाने के लिए भागे नहीं, बल्कि कुत्तों से जा भिड़े।

उन्होंने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, पत्थर उठाकर दौड़ते हुए मारने भी लगे। फिर क्या था, इनकी हिम्मत ने शुभ को नया जीवन दे दिया। कुत्ते भाग खड़े हुए। तब तक आसपास के लोग, परिजन चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े। शुभ लहूलुहान हो गया था। पीठ पर कुत्तों नाखून और दांत अंदर तक जा घुसे थे। तत्काल शुभ को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया।

शुभ के पिता राहुल कहते हैं- दोनों बच्चों ने मेरे बेटे को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। शहर में कुत्तों का आतंक एक बार फिर बढ़ गया है। नगर निगम द्वारा कुत्तों की नसबंदी जारी है। निगम मुख्यालय में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके मिश्रा का कहना है कि मंगलवार को डॉग केचर टीम भेजी जाएगी।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 13 January 2020 12:25
वेब एडमिन

Latest from वेब एडमिन