×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

विधायक शैलेश पांडे ने शराब दुकान के सामने लगी भीड़ पर चिंता जताई और कहा - ''सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए'' Featured

By May 05, 2020 812 0
MLA shailesh pandey MLA shailesh pandey

बिलासपुर : लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है और राज्य सरकार द्वारा दिए गए आदेशानुसार शराब दुकान खोले गए। कल यानी 4 मई को शराब दुकान खुलने का पहला दिन था जिसके बाद लोगों की भीड़ का कोई ठिकाना ही नहीं रहा, हर शराब दुकान के सामने भीड़ देखने को मिली सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई और उड़ेगी भी क्यों नहीं पूरे 42 दिन बाद प्रदेश में शराब मिलनी शुरू हुई है।

इसी बात पर चिंता जताते हुए कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे ने जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष पार्षद विजय केसरवानी की मौजूदगी में प्रदेश शासन के मुख्य सचिव आरपी मंडल से दूरभाष के जरिए बातचीत की और उनसे कहा - ''बिलासपुर ने पूरे 43 दिन कोरोना वायरस की जंग में लड़ाई लड़ने के लिए बहुत मेहनत की है साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग ने भी लगभग डेढ़ लाख घरों में जाकर उनका जांच परीक्षण किया है बाहर से आने वालों का ट्रैवल टूर का भी पता लगाया गया है यही वजह है कि बिलासपुर आज ग्रीन जोन में बना हुआ है लेकिन शराब दुकान के बाहर इसी तरह भीड़ बरकरार रही तो हालत दोबारा खराब हो सकती है'' इसीलिए उन्होंने मुख्य सचिव आरपी मंडल से आग्रह किया की शराब दुकान खोलने के निर्णय पर पुनः विचार किया जाए।

गौरतलब हैं कि बिलासपुर में केवल एक महिला ही कोरोना संक्रमित थी जो स्वस्थ भी हो गई रहने के लिए बिलासपुर भी ग्रीन जोन वाले जिलों में शामिल है लेकिन अगर भीड़ इसी तरह लगातार बनी रहे तो शराब दुकान खोलने का खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 05 May 2020 09:05

Latest from