×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

राजनांदगांव के किसानों ने मुख्यंमत्री सहायता कोष में दी 69 हजार रुपए की राशि,राजीव गांधी न्याय योजना शुरू करने पर जताया आभार Featured

By May 28, 2020 533 0
  • राजनांदगांव के किसानों ने मुख्यंमत्री सहायता कोष में दी 69 हजार रुपए की राशि

  • मुख्यमंत्री का राजीव गांधी न्याय योजना शुरू करने पर जताया आभार

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में श्री पद्म कोठारी के नेतृत्व में राजनांदगांव के किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के किसानों ने राजीव गांधी न्याय योजना की शुरुआत कर किसानों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस अवसर पर किसानों ने राजीव गांधी न्याय योजना के तहत उनके खाते में आयी पहली किश्त की बोनस राशि से 69 हजार रुपए की राशि के चेक मुख्यमंत्री को सौंपे। यह राशि कोरोना महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये जा रहे बचाव एवं नियंत्रण की मुहिम में सहयोग हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा करायी जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों द्वारा इस विपति की घड़ी में दिए गए इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह इस बात का सबूत है कि छत्तीसगढ़ का किसान कितना उदार है, यह सरकार किसानों की सरकार है, जो हर हाल में किसानों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर राजनांदगांव के किसान राजभान लोधी, कमलेश्वर वर्मा, मोती लाल साहू और भागवत साहू उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :28 मई से चलेंगी ऑटो और टैक्सी, अंतर-जिला आवागमन के लिए ई-पास जरूरी : परिवहन विभाग

शराब ने छीनी रोटियां : ✍️जितेंद्र शर्मा

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Thursday, 28 May 2020 09:20

Latest from