×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

नगर निगम बिलासपुर ने सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे पर कार्रवाई के तहत रिमाइंडर नोटिस भेजने की बात कही Featured

By June 02, 2020 716 0

बिलासपुर : बीते दिनों नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके उस पर कॉन्प्लेक्स निर्माण के मामले में सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन और बिलासपुर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय दुबे पर कार्रवाई का मामला सामने आया था।

इस मामले के बाद नगर निगम ने सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे को नोटिस थमाया था, पर संजय दुबे का किसी तरह का जवाब सामने नहीं आयाा। जिसके बाद निगम अब सख्त होता दिखाई दे रहा हैा। निगम प्रशासन का कहना है कि अब सीधे रिमाइंडर नोटिस भेजा जाएगा जो एक तरह की चेतावनी होगी या तो निगम की जमीन पर कब्जा छोड़े या फिर कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

प्रदेश के कोरोना वॉरियर को हुआ कोरोना,संपर्क में आए स्टाफ को क्वॉरेंटाइन करने की तैयारी

पूरा मामला :
संजय दुबे जो बिलासपुर रोटरी क्लब के अध्यक्ष हैं इसके साथ ही  सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन भी हैं जिन पर आरोप है कि नगर निगम के बेशकीमती जमीन पर पहले कब्जा किया उसके बाद कॉन्प्लेक्स बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में निगम के कुछ अफसरों की भी भूमिका संदिग्ध नजर आ रहे हैं। मामला 54 डिसमिल जमीन का है जिस पर संजय दुबे ने कब्जा किया और अवैध कॉन्प्लेक्स निर्माण कार्य किया जा रहा है। मार्केट में इस जमीन की कीमत करीब अरबों रुपए बताई जा रही है।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र में लिखित परीक्षा नहीं होगी,जानिये किस आधार पर होगा विद्यार्थियों का मूल्यांकन

निगम ने की कार्रवाई :
मिली जानकारी के मुताबिक 27 मई को सीएमडी कॉलेज के चेयरमैन संजय दुबे को नोटिस भेजा गया था जिसमें उन्हें 3 दिन की मोहलत दी गई थी अपने अवैध तरीके से निर्माण किए जा रहे कॉन्प्लेक्स और जमीन का कब्जा हटाने के लिए, जिसके बाद कार्यवाही करते हुए निर्माण हो रहे कॉन्प्लेक्स को ध्वस्त कर दिया जाएगा।पर इस चेतावनी के बाद भी रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय दुबे पर किसी तरह का प्रभाव देखने को नहीं मिला।

अब नगर निगम भवन शाखा से जुड़े हुए अधिकारी का कहना है कि निगम कार्रवाई कर रही है और रिमाइंडर नोटिस भी जारी कर दिया गया है जिसके तहत आप राजस्व विभाग का सहारा लेते हुए निगम के जमीन से बेदखल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  :

एक बार फिर विवादों में युवराज सिंह, लोगों ने कहा "माफी मांगो युवराज सिंह"

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 02 June 2020 12:25

Latest from