प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम अटकलों के बीच आखिरकार बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय के हाथ में प्रदेश संगठन की कमान थमाई गई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें :बड़ी खबर : प्रदेश में कोरोना वायरस से हुई दूसरी मौत, 9 साल की बच्ची हुई शिकार

रायगढ़ सीट से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले विष्णुदेव साय को 2014 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था, केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद धरमलाल कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली थी।
बताते चलें कि इसके पहले विक्रम उसेंडी प्रदेश अध्यक्ष रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने बधाई दी :
पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ सदस्य श्री @vishnudsai जी को @BJP4CGState के अध्यक्ष पद का दायित्व प्राप्त होने पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 2, 2020
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में समस्त कार्यकर्तागण भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सफल होंगे। pic.twitter.com/2ixWXbrHTp
एक बार फिर विवादों में युवराज सिंह, लोगों ने कहा "माफी मांगो युवराज सिंह"
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।