Print this page

CRIME: रायपुर सड्डू निवासी पर चाकू से दो युवको ने किया हमला, युवक अस्पताल में भर्ती Featured

रायपुर: राजधानी में आए दिन लूटमार, चाकूबाजी सहित लड़कियों से छेड़खानी के मामलों में इजाफा हो रहा है, दूसरी तरफ नशे का कारोबार तेजी से बढ़ता जा रहा है, लेकिन इन अपराधों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
बीती रात फिर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसमें युवक अजय देवांगन के सीने में चाकू घोपा गया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक सड्डू चांदनी चैक के पास से सड्डू निवासी अजय देवगन अपने घर जा रहा था, उसी वक्त दो लड़के किशन साहू और पप्पू धीवर ने उसका रास्ता रोक लिया, अजय देवांगन को गाड़ी से रुकवा कर उसके रखे गए सामान को छूने की कोशिश करने लगे।
इसी बीच दोनों बदमाशों ने अजय के जेब में हाथ डालकर मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे, अजय ने जब उनका विरोध किया तो किशन साहू और पप्पू धीवर ने चाकू निकालकर उसके सीने में और हाथ पर वार कर दिया।

इस अप्रत्याशित वार से हैरान अजय ने जब शोर मचाया, तब आसपास मौजूद लोग अजय की तरफ भागे, जिसे देखकर किशन साहू और पप्पू धीवर वहां से फरार हो गए घायल युवक को थाने ले जाया गया जहां से उसे मेकाहारा अस्पताल पर ले जाकर उसका उपचार कराया जा रहा है।

 

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Sunday, 04 October 2020 13:34
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2