Print this page

BREAKING: ड्रग्स मामले में रिया को मिली जमानत, जेल से हुई रिहा, NCB ने किया था गिरफ़्तार..

मुंबई: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई है, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते फैसला रिजर्व रख लिया था। एक महीने से जेल में बंद रिया ने लोअर कोर्ट से 2 बार अर्जी खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अपील की थी।
उधर, सेशन कोर्ट ने मंगलवार को रिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 14 दिन और यानी 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी।

Also read:फार्म हाउस में चल रहा था जुआ, 26 लाख नगदी सहित 7 जुआरी हुवे गिरफ्तार

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के सिलसिले में सामने आए ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 8 सितंबर को रिया को गिरफ्तार किया था, उन्हें भायखला जेल में रखा गया है।

NCB ने रिया और उनके भाई शोविक की जमानत का किया विरोध, जांच एजेंसी ने कोर्ट में दिए एफिडेविट में कहा था कि रिया और शोविक ड्रग्स सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर हैं और कई हाई सोसाइटी लोगों और ड्रग्स सप्लायर्स से जुड़े हैं। इन पर धारा 27A लगाई गई है।
इसलिए इन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए। NCB ने कहा कि रिया ने ड्रग्स खरीदने की बात कबूल की है, उन्होंने माना कि ड्रग्स खरीदने के लिए मिरांडा, दीपेश सावंत और शोविक से कहा था।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Wednesday, 07 October 2020 12:04
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2