-
यस वाटिका में चल रहा था लायंस क्लब का गरबा उत्सव, रात साढ़े 11 बजे की है घटना।
नियाव@ राजनांदगांव
नवरात्रि पर नंदई चौक स्थित यस वाटिका के गरबा उत्सव की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात तकरीबन साढ़े 11 बजे शोर मचा और लोग गरबा छोड़कर बाहर की तरफ भागे। तब लगभग आठ गाड़ियां आग की चपेट में आ चुकी थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को दूर किया और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। हालांकि इसमें शरारती तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
