Print this page

शराब दूकान के लूट के मामले में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, 2 आरोपी अभी भी फरार, 1 ने की खुदकुशी

रायपुर: आरंग के गुल्लू में शराब दुकान में लूट मामले के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, 6 आरोपियों ने शराब की दुकान में 9 लाख रुपए की लूट को को अंजाम दिया था।
मामले में दो आरोपी अब भी फरार है, जबकि एक आरोपी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी, गैंग के सरगना मनहरे ने ही शराब दुकान में लूट की साजिश रची थी, पुलिस आज देर शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Also read:12 लाख का इनामी नक्सली कवर्धा में गिरफ्तार, हिरासत में नक्सली ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि 13 अगस्त की तड़के रायपुर जिले के आरंग इलाके के गुल्लू गांव स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में लूट की घटना हुई थी। दुकान में घुसे चार बदमाशों ने वहां सो रहे दो गार्ड की पिटाई कर उनके हाथ-पैर बांध दिया था। इसके बाद दीवार में लगे दस लाख से भरे तिजोरी को खोलने की काफी कोशिश की जब तिजोरी नहीं खोल पाए तो उसे उखाड़कर साथ ले गए थे।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2