Print this page

खैरागढ़ में दो बच्चों सहित मिले 10 कोरोना संक्रमित, सभी होम आइसोलेट

खैरागढ़ में दो बच्चों सहित मिले 10 कोरोना संक्रमित, सभी होम आइसोलेट फाइल फोटो

खैरागढ़: शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो की उम्र 50 के आसपास, बाकी सभी 35 साल से कम वाले।

खैरागढ़. पिछले कुछ दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पैर पसार रहा कोरोना शुक्रवार को अचानक थम गया, लेकिन शहर में दो बच्चों सहित विभिन्न वार्डों में 10 संक्रमित मिले हैं। इनमें से ज्यादातर संक्रमित 35 से कम उम्र वाले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों में एक ढाई साल का बच्चा और दूसरा तीन साल की बच्ची। दो महिलाएं 50 से 54 साल की हैं। एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में सात लोग संक्रमित मिले और तीन ट्रू नाट में। इनमें अमलीपारा के तीन, राजफेमली व विद्या नगर के दो-दो और रश्मि देवी नगर व अंबेडकर वार्ड से एक-एक मामले शामिल हैं। एक संक्रमित मोहबा बाजार रायपुर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: पालिका व निगम के खाली पड़े भवनों में डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने के लिए शिथिल किए जाएंगे नियम... कैबिनेट ने लिए ये फैसले भी...

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 18 December 2020 18:39
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2