Print this page

6 साल की मासूम से दुष्कर्म, नड्‌डा और खौव्वा देने के बहाने बुलाता था आरोपी… गातापार पुलिस ने किया गिरफ्तार Featured

खैरागढ़. नड्‌डा और खौव्वा के बहाने 6 साल की मासूम को घर बुलाकर दुष्कर्म करने वाले 45 वर्षीय आरोपी नकुल पिता स्व. बराती निषाद को गातापार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि 4 फरवरी को पीड़ित बच्ची अपनी सहेली के साथ आरोपी नकुल के घर पर खेल रही थी। नकुल ने उसकी सहेली को बाहर भेजकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसे नड्‌डा और खौव्वा देकर घर भेज दिया।

यह भी पढ़ें: झूठ का पर्दाफाश: नर्स का बयान- हॉस्पिटल की आईपीडी में राउंड लगाते थे डॉ. साहू, केस शीट पर है उनकी हैंडराइटिंग भी…

अगले दिन 5 फरवरी को उसकी मां ने जब पुचकार कर पूछा तो बेटी ने अपनी पीड़ा बताई। मां के पूछने पर बताया कि उसे कल (4 फरवरी) दर्द हो रहा था। पुलिस ने बताया कि नकुल की पत्नी जब भी घर से बाहर जाती, वह मासूम को नड्‌डा व खौव्वा देने के बहाने बुलाता था।

पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी नकुल पर धारा 376, 376एबी, 376ई, भादवि 5एल, 5एम, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी जितेंद्र डहरिया के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जयमयल उईके व टीम ने इसकी विवेचना की।

यह भी पढ़ें: झूठ का पर्दाफाश: नर्स का बयान- हॉस्पिटल की आईपीडी में राउंड लगाते थे डॉ. साहू, केस शीट पर है उनकी हैंडराइटिंग भी…

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 06 February 2021 19:06
रागनीति डेस्क-2

Latest from रागनीति डेस्क-2