Print this page

सिद्धार्थ ने ऐसा क्या कहा जिसे सुन शहनाज़ हो जाएंगी नाराज़

'बिग बॉस 13' के दर्शकों के सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक सिद्धार्थ और शहनाज़ की जोड़ी रही है। बिग बॉस के ख़त्म होने के बाद दोनों अलग अलग नज़र आ रहे हैं। शहनाज गिल जहां कलर्स टीवी के ही नए शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रही हैं तो वहीं सिद्धार्थ शुक्ला कई इवेंट्स में व्यस्त हैं।

शहनाज कई बार 'मुझसे शादी करोगे' शो के दौरान सिद्धार्थ को लेकर अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। इस पर सिद्धार्थ ने पहली बार एक बयान दिया है। सिद्धार्थ के इस बयान पर शहनाज नाराज़ भी हो सकती हैं। 

सिद्धार्थ और शहनाज में 'बिग बॉस 13' में एक अच्छी बॉन्डिंग देखी गई थी लेकिन फ़िलहाल ऐसा नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि 'मैं उसके (शहनाज) संपर्क में नहीं हूं। हालांकि बिग बॉस की वो अकेली कंटेस्टेंट हैं जिससे शो खत्म होने के बाद मैं मिला हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं उसके शो को फॉलो नहीं कर रहा हूं।'

इससे पहले 'मुझसे शादी करोगे' का एक वीडियो सामने आया था जिसमें शहनाज कहती हैं, 'मुझे शायद अब प्यार हो गया है। मुझे सिद्धार्थ से प्यार हो गया है। उसको चाहे गधी लग रही हूं या क्या लग रही हूं लेकिन मैं उससे प्यार करती हूं। क्या करूं मैं?'

फ़िलहाल सिद्धार्थ ने अभी तक कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। अब वो पहले से काफी सेलेक्टिव हो गए हैं। किसी शो को साइन करने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि किसी भी प्रोजेक्ट को हां कहने से पहले देखेंगे कि उसमें कितना दम है।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items