Print this page

कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत लगाए फसल का किया भ्रमण Featured

खैरागढ़. विकासखंड छुईखदान के ग्राम गुमानपुर के किसान सजेलाल द्वारा उद्यानिकी विभाग में संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत लगाए खेक्सी फसल प्रक्षेत्र का भ्रमण किया। कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने बुधवार को किसान से चर्चा करते हुए फसल से संबंधित आवश्यक जानकारी ली और खुद आधुनिक खेती अपनाने के साथ ही अन्य किसानों को इसके प्रति जागरूक करने उनको प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा ने विभागीय अधिकारी को अधिक से अधिक किसानों को योजना से लाभांवित किये जाने के लिए निर्देशित किए। किसान सजेलाल ने बताया कि उद्यानिकी विभाग में संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत एक एकड़ खेत में खेक्सी फसल (कंटोला फसल) की अग्रीम फसल प्रदर्शन लिया है। जिससे अच्छी उत्पादन लेकर मुनाफा ले रहे है। किसान द्वारा बताया गया कि 1 एकड़ में लगाए गए खेक्सी (कंटोला) फसल से अब तक 20 क्विंटल से भी अधिक उत्पादन ले चुका है। खेक्सी में पोषक तत्व अधिक होने से बाजार में अच्छी मांग है, शुरुआती उत्पादन को 200 रुपये प्रतिकिलो ग्राम विक्रय किया। अभी वर्तमान में 100 रू. प्रति किलोग्राम मूल्य बाजार में ले रहे है। अब तक 3 लाख रूपये से अधिक की खेक्सी बेच चुके हैं। सहायक संचालक उद्यान अधिकारी रविंद्र कुमार मेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसान को 4 लाख रूपये का अनुदान राशि प्रदाय किया गया है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि आरके सोलंकी एवं कृषक उपस्थित रहे।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Friday, 11 October 2024 15:54
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items