Print this page

कुलपति के समर्थन में उतरा गैर शिक्षकीय कर्मचारी संघ व कर्मचारी कल्याण संघ Featured

 

कहा - दीवारों पर नारे लिखना विवि की गरिमा के विरुद्ध

खैरागढ़. जिला कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन व विवि गैर शिक्षकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रखर शरण सिंह की अगुवाई में विवि के गैर शिक्षकीय कर्मचारियों ने नव पदस्थ कुलपति डॉ.लवली शर्मा से मुलाक़ात किया। और विश्व विद्यालय को लेकर उनके विज़न का समर्थन किया। प्रखर शरण ने कहा कि इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय एक विश्व स्तरीय संस्थान है। जहां एक प्रख्यात कलाकार को कुलपति का प्रभार सौंपा गया है। और उनका विश्व विद्यालय के लिए कुछ बेहतर करने की भावना है। इस दौरान जे.एन. सठिया,मुकेश भट्ट,डॉ.अजय पांडे,प्रतीक टहनगुरिया,सौरभ चौहान,सी आर कुंजाम,नवीन महोबे,शीलेन्द्र जीत सिंह,ईश्वर पाल,ओम प्रकाश बाग़ड़कर, नरेश ठाकुर्, भुवनेशवरी ठाकुर, शैल मंडावी,मधु श्रीवास्तव,मनीष भाण्डेकर,अजय यादव,मुकेश यादव,ऋचा तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

 

कल्याण संघ ने की निंदा

विश्वविद्यालय कर्मचारी कल्याण संघ ने भी कुलपति डॉ. लवली शर्मा को अपना समर्थन दिया। संघ के अध्यक्ष राजू कश्यप,कन्हैया यादव,सीपी गायकवाड़,आलोक सिंह,मनीष कुलकर्णी,कौशल जैन,दीपक जतेरे,अमित सिंह,महेंद्र नेताम सहित अन्य ने कहा कि कुलपति की नियुक्ति को अपमानित करने व विश्वविद्यालय की दीवारों पर आपत्तिजनक बातों को अनाधिकृत रूप से लिखकर विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सम्पत्तियों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। यह कृत्य विवि की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। और गंभीर अपराध है। और कर्मचारी कल्याण संघ इसकी पुरजोर निंदा करता है। 

 

दीवारों पर लिखे नारे

इधर, एबीवीपी का विरोध जारी है। संगठन के नेताओं ने देर रात विवि की दीवारों में कुलपति के विरोध में नारे लिखे। जिसे देर रात साफ करवाया गया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items