खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने ऐतिहासिक श्री रुख्खड़ स्वामी मंदिर में भस्म रूप में विराजित भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। साथ पवित्र धुनी का भी आशीर्वाद लिया। दर्शन से अभिभूत कुलपति डॉ.शर्मा ने लेप सामग्री अर्पित करते हुए मंदिर को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बताया। इस दौरान कुलपति डॉ.शर्मा के पति डॉ.अनिल कुमार शर्मा, श्री रुख़खड़ स्वामी ट्रस्ट के अध्यक्ष रामकुमार सिंह सहित विवि असिस्टेंट रजिस्ट्रार राजेश गुप्ता,प्रखर शरण सिंह,मुकेश भट्ट व अन्य मौजूद रहे।