Print this page

नदी किनारे जुआ खेलते पकड़े गए आठ युवक, ताश और नगदी बरामद Featured

खैरागढ़. जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के जालबांधा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मडौदा में आमनेर नदी के किनारे जुआ खेलते हुए आठ लोगों को रंगेहाथों पकड़ा गया। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की कार्यवाही कर आरोपियों को हिरासत में लेकर ताश की 52 पत्तियाँ और 3,160 रुपये नगद जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम परसुली मार्ग पर नदी किनारे कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस पर चौकी प्रभारी के निर्देश पर सउनि आर. के. ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने गवाहों व स्टाफ के साथ मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

रेड के दौरान लोकेश साहू (धनगांव), थान सिंग साहू (धनगांव), कुमार खरे (परसुली), हीरालाल निषाद (जुनवानी), रवि आडिल (मडौदा), नरेश निषाद (परसुली), बेरहू राम खरे (परसुली) और रिषी वर्मा (जुनवानी) को पकड़ा गया। कुछ अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 0170/25 दर्ज कर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार किया। चूंकि अपराध जमानतीय था, इसलिए सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर सभी को रिहा कर दिया गया।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 26 May 2025 16:54
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items