Print this page

राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर कार्यशाला का आयोजन, ‘मन की बात’ से मिली राष्ट्रसेवा की प्रेरणा Featured

भाजपा मंडल बाजार अतरिया ने समरसता भवन में किया आयोजन

बाजार अतरिया. भारतीय संस्कृति, सेवा और महिला सशक्तिकरण की प्रतीक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बाजार अतरिया द्वारा समरसता भवन में एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना और उस पर विचार-विमर्श किया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा जिला मंत्री शशांक ताम्रकार ने राजमाता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “राजमाता अहिल्याबाई नारी नेतृत्व, धर्म, संस्कृति और लोकसेवा का आदर्श स्वरूप हैं। उन्होंने न्यायपूर्ण शासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से जो इतिहास रचा, वह आज भी प्रेरणा देता है।”

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, जिपं सदस्य जमुना नरेश कुर्रे, पिव मोर्चा जिलाध्यक्ष हरप्रसाद वर्मा, तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव चंदेल सहित अन्य वक्ताओं ने राजमाता की महानता और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों – गणेश वर्मा, अभिषेक वर्मा, मुकेश वर्मा, गोपाल दास, विष्णु साहू, अनुपलाल वर्मा, दीना वर्मा, गजेश वर्मा, लाला वर्मा, गजेंद्र वर्मा, नितेश उपाध्याय, धुर्वा वर्मा, पोलेश्वरी नरेश देशमुख, जीवन साहूकार, उत्तम कुमार वर्मा, गोपाल यादव, जयेन्द मानिकपुरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण ने राजमाता के सिद्धांतों पर चलने और समाजसेवा के प्रति संकल्पबद्ध रहने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष देवकुमार सेन ने समापन भाषण देते हुए कहा कि “भाजपा मंडल भारतीय संस्कृति, सेवा भावना और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है, और राजमाता अहिल्याबाई होलकर जैसे आदर्श व्यक्तित्व सदैव मार्गदर्शक रहेंगे।”

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 26 May 2025 16:55
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items