खैरागढ़ में पुलिस ने लालपुर स्थित एक चना मुर्रा दुकान में अवैध शराब परोसते महेश माली (54) को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुकान में लोगों को शराब पीने की सुविधा दी जा रही है। मौके से 03 खाली देशी शराब की शीशी, 04 डिस्पोजल गिलास और 05 पानी पाउच जब्त किए गए। आरोपी के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले। मामला छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के तहत दर्ज कर आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया।