Print this page

रायपुर के जिस इलाके में कोरोना पीड़ित महिला की मौत हुई थी, उसी इलाके में आज मिले 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज

रायपुर। भाठागांव इलाके से एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव लोगो की पुस्टि हुए हैं। जिला प्रशासन ने इस इलाके से नए मरीज मिलने की पुष्टि की है, बता दें कि इस इलाके में एक दिन पहले ही एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हुई थी, उस महिला का शव रात भर घर में ही रखी गयी थी, इस दौरान करीब सैकड़ों महिलाओं समेत 300 लोगों ने आकर पीड़ित के परिवार से मिले थे। मौत के बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।

छत्तीसगढ़: Corona के 18 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, एक्टिव केस की संख्या ब ढ़कर हुई 1 हजार 626

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई थी। बताया जा रहा है कि मौत से पहले पीड़ित महिला मेकाहारा से लौट कर आयी थी। महिला की तबियत बिगड़ने के बाद स्थानीय मितानिन ने महिला को अस्पताल में जांच के लिए भेजा था, इस दौरान महिला को भर्ती होने ​के लिए कहा गया था लेकिन वे भागकर घर आ गई थी, उसके बाद महिला की मौत हो गई थी।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

 
Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 20 July 2020 18:44
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1