Print this page

रायपुर में पुलिस वाहन पर शराब बॉटल रख, दो जवान वर्दी में छलका रहे थे जाम, वायरल हुआ VIDEO Featured

रायपुर। राजधानी रायपुर में वर्दी में खुलेआम पुलिसकर्मी शराब पिटे और नशे की हालत में लोगों से मारपीट जैसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं,
हाली में तेलीबांधा इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल जो तस्वीर वायरल हो रही है, उसमे पुलिस के डॉयल 112 वाहन के बोनट पर शराब पीते ये पुलिस के दो जवान नजर आरहे हैं,यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र की अग्रसेन धाम रोड पर एक निजी होटल के पीछे कच्चे रास्ते में गाड़ी खड़ी कर दोनों जवान दिन में बाकायदा वर्दी में जाम छलका रहे थे, इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी बाइक सवार ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।                                                      

                                   

Also read: MURDER: युवक ने तलवार से हमला कर दंपति की कर दी हत्या, आरोपी युवक पुलिस के गिरफ्त में

मंगलवार को थाना प्रभारी ने एसएसपी को जांच प्रतिवेदन सौंप दिया, जांच के मुताबिक थाना प्रभारी ने बताया, कि शराब पीते वीडियो में कैद हुए डॉयल 112 तेलीबांधा पुलिस थाने के सिपाही सुनील चंदेल (क्रमांक 1920) और हरीश चंद्र नायक (क्रमांक 2139) हैं, दोनों के खिलाफ पूर्व में भी शराबखोरी के साथ अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही थीं, कप्तान अजय यादव ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों सुनील चंदेल और हरीश चंद नायक को निलंबित कर दिया गया है, बताया जा रहा ही की जो वीडियो वायरल हो रही है, वह सोमवार शाम को एक बाइक सवार द्वारा बनाया गया है।

इस मामले में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इस वीडियो को फेसबुक पर साझा करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा है, उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ ! यह नारा देने वाली सरकार के आने के बाद से हर विभाग में सबसे लचर रही है कानून व्यवस्था। जहां एक तरफ आए दिन दिन दहाड़े चाकूबाजी और नशे का कारोबार होता है, वहीं छत्तीसगढ़ की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुरू की गई डॉयल 112 की स्थिति देखने लायक है, चिराग तले अंधेरा यह घटित घटनाएं लोगों में सरकार के अलसाए रवैए का प्रतीक बन रही हैं, कब होगा न्याय? पूर्व मंत्री की इस पोस्ट ने पुलिस महकमे में हलचल ला दी। एसएसपी अजय यादव ने डॉयल 112 के जवानों की शराबखोरी को गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी लेने के बाद तेलीबांधा पुलिस थाना प्रभारी रमाकांत साहू से मामले की जांच कर रिपोर्ट बनाकर भेजने निर्देशित किया।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

 

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Wednesday, 12 August 2020 13:56
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1