रायपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने आज राधा कृष्ण मंदिरों के प्रमुखों लोगो की बैठक ली, बैठक में प्रशासन ने सरकार द्वारा सभी नियमों खास ध्यान रख पालन करने के निर्देश देते हुए, श्री कृष्णा जन्माष्टमी के पावन पर्व को मंदिरो मनाने का निर्देश दिया है, एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जो प्रमुख मंदिर है, जहां पिछले वर्ष जन्मोत्सव मनाया जाता था, उन सभी प्रमुख लोगों की बैठक रखी गई थी. जिसमें एसडीएम और पुलिस प्रशासन के लोग भी थे, उस बैठक में यह तय हुआ की मंदिरो में सोशल डिस्टन्सिंग के साथ जन्म उत्सव मनाया जाना है।
वहीं विभिन्न समितियों द्वारा आयोजित होने वाली दही-हांडी लूट का भी आयोजन रद्द कर दिया गया है, मंदिरों में जहां विशेष पूजा व आरती जारी रहेगी है तो वहीं लोग घरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बाजारों में भगवान के लिए विशेष श्रृंगार, मोरपंख, विशेष परिधान, बांसुरी, झूला व सजावटी सामान जमकर बिक रहे हैं, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशी इस कदर छाई हुई है कि लोग अपने-अपने घरों पर भवय आयोजन कर भगवान का जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटे हुए है।
सेंट्रल गवर्नमेंट का जो ऑर्डर है उसके परिप्रेक्ष्य में सभी से चर्चा की गई है. आम सहमति बनाई गई है कि मंदिर में भीड़भाड़ न रखे. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करे. सभी के द्वारा इसमें सहमति जताई गई है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।