रायपुर: इंजीनियर टीचर पर आरोप है कि 17 साल की युवती के साथ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया, ट्यूशन टीचर को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर गौरव मोहबे (24) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी टीचर महावीर टिम्बर के पीछे विजय नगर स्थित अपने घर ट्यूशन पढ़ाने के नाम पर युवती को बुलाया करता था, और नाबालिग को और अन्य लड़कों से संबंध होने की बात परिजनों को बताने का डर दिखाकर अक्सर ब्लैकमेल करता था।
Also read:दुष्कर्म के आरोपी आईएएस जनक पाठक को मिली जमानत
खमतराई थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी गौरव मोहबे विजय नगर स्थित अपने घर में पिछले दो साल से नाबालिग बच्ची को ट्यूशन पढ़ा रहा था, इसी दौरान उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पहली दफा उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, उस समय पीड़िता की उम्र 15 वर्ष थी, पीड़िता जब इसका विरोध करती थी तो दूसरे लड़कों के साथ संबंध होने का हवाला देकर परिजनों को बताने की बात कहकर ब्लैकमेल करता था। इसके अलावा आरोपी पीड़िता की फ़ोटो वायरल करने की भी धमकी देता था, कल भी इसने बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया था, फिर पीड़िता परेशान होकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद उसने परिजनों के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर बलात्कार और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।