Print this page

मुख्यमंत्री बघेल और उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने रायपुर निवास स्थान में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया पोरा-तीजा का तिहार Featured

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर निवास स्थान में आज पारम्परिक रूप से पोरा-तीजा तिहार मनाया गया, मुख्यमंत्री बघेल ने और उनकी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के साथ मिलकर इस कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव, नांदिया बैला और जाता-पोरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Also read:CRIME: घर के बाहर ही टुकड़ो में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी का माहोल

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के सभी माताओं और बहनों को त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी, इस अवसर पर राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, फूलोदेवी नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव मती रश्मि आशीष सिंह और शकुंतला साहू, विधायक मोहन मरकाम, मती अनिता योगेन्द्र शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, पूर्व सांसद करूणा शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि और माताएं-बहनें उपस्थित थे।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 

 

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1