Print this page

लॉकडाउन को लेकर कलेक्टर ने जारी किये आदेश, सख्त होगा लॉकडाउन किराना दुकान और सब्जी बाजार भी पूरी तरह से रहेंगे बंद Featured

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी में कोरोना के केस बढ़ने से प्रशासन ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है। पूरे रायपुर जिले में 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। लोगों को बाहर घूमने की अनुमति नहीं होगी।

रायपुर के कलेक्टर एस भारती दासन ने बताया कि सिर्फ सुबह से शाम डेढ़ घंटे के लिए दूध की सप्लाई का काम होगा। दवा की दुकान, पेट्रोल और एलपीजी के सेंटर खुलेंगे। इसके अलावा, बाकी हर दुकान और बाजार बंद रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि किराना दुकान, सब्जी बाजार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।

Also read:विधायक शैलेश बने मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य, रेलवे ने जारी किया नियुक्ति पत्र

इस रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के नियम को शिथिल कर दिया गया है। रविवार को बाजार खुलेगा ताकि लोग सामान ले सकें। कलेक्टर ने कहा कि 21 सितंबर की रात तक का वक्त लोगों के पास है। इसलिए उन्हें पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

मेरी अपील है कि लोग कम से कम 7 दिनों का सामान घर पर स्टोर कर लें। व्यापारियों से मेरा आग्रह है कि किसी तरह की कालाबाजारी, ओवररेटिंग ना करें, लोगों को सेवाएं दें। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि पुलिस भी अलर्ट मोड पर रहेगी। दुकानों में अव्यवस्था ना हो, इसे नगर निगम की टीम निगरानी करेगी।

Also read: दो सगी बहनों के साथ शारीरिक संबंध का वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

कलेक्टर ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर लिखित आदेश जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। पेट्रोल पंप में एंबुलेंस, सरकारी सेवा के वाहन, मेडिकल इमरजेंसी के प्राइवेट वाहनों को ही पेट्रोल मिलेगा। एसएसपी यादव ने बताया कि पूरे जिले में 23 पॉइंट बनाए गए हैं, जिले की सीमा भी सील होगी। इन जगहों पर 24 घंटे बल तैनात रहेगा। शहर के अंदर 40 जगहों पर बैरीकेडिंग होगी। थाना वार पेट्रोलिंग होगी।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Saturday, 19 September 2020 15:34
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1