रायपुर: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में इस वर्ष कोरोना के बढ़ते संक्रमण को नजर रखते हुए सामाजिक दूरी के साथ फूलरथ को जगदलपुर के गोल बाजार में 18 से 23 अक्टूबर 2020 तक प्रचालन का निर्णय लिया गया है।
परिक्रमा हेतु रथ खींचने के लिए जगदलपुर तहसील के 32 ग्रामों तथा तोकापाल तहसील के 4 ग्रामों के व्यक्ति रथ प्रचालन के लिए आते है। रथ प्रचालन के लिए 36 गांवो से लगभग 400 श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रत्येक गांव से 15 व्यक्ति लाने का लक्ष्य है।
Also read: पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने व 10वीं 12वीं की पूरक परीक्षाओं जल्द आयोजन कराने, ABVP ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन
रथ प्रचालन के लिए युवा श्रद्धालुओं को चिंहित किए जाने के लिए सम्बंधित ग्रामों के पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव और कोटवारों का दल गठित किया गया है। जो 14 अक्टूबर 2020 को सांय 4.00 बजे तक रथ प्रचालन हेतु युवा श्रद्धालुओं को चिंहित कर अनुविभागीय दण्डाधिकारी, जगदलपुर को सूचित करेंगें।
रथ प्रचालन करने वालों को दो दिनों तक होम आइसोलेसन में रखा जाएगा। इस वर्ष रथ प्रचालन करने वालों को ग्रामवार चिंहित करके पास प्रदाय दिया जाएगा। पासधारी व्यक्ति का ही प्रतिदिन रथ परिचालन में सहभागिता होगी। चिंहित व्यक्ति को रथ खीचने की समयावधि में अपने गृह निवास जाने की अनुमति नही होगी।
Also read: आईआईएमसी के कर्मचारियों ने ली कोरोना के विरुद्ध सतर्क रहने की शपथ
उन्हें निर्धारित आवासीय परिसर में रूकना अनिवार्य होगा। उन्हें समिति की ओर से भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, जगदलपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।