ख़ैरागढ़: कथाकार किशोर शांडिल्य आगामी 29 सितंबर से 9 अक्टूबर तक नागपुर में श्री राम कथा का रस पान करायेगे। गरीब नवाज़ नगर,गौरी गौरा चौंक नागपुर में आयोजित राम कथा प्रतिदिन शाम 7 बजे से आयोजित होगी। कार्यक्रम का आयोजन परमानंद बहु उद्देशीय शिक्षण संस्थान से संचालित एकता दुर्गा उत्सव मंडल कर रही है।