×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

Bilaspur में झाड़ - फूंक के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

पुलिस प्रशासन की लगातार समझाइश के बाद भी लोग दिनों दिन झाड़ फूक के झांसे में आ रहे हैं। झाड़फूक के नाम पर कभी लोगों से मोटी मोटी रकम वसूल की जा रही है तो कहीं किसी के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है।

एक ऐसी ही घटना गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से आयी जहाँ एक बीमार महिला को झाड़-फूंक के बहाने आरोपी ने दुष्कर्म किया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी बीते नौ माह से फरार था। अंततः पुलिस की टीम ने चिरमिरी में दबिश देकर उसे पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। घटना पेंड्रा क्षेत्र की है। बीते मई माह में पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति अपने आप को नीम-हकीम बताकर झाड़-फूंक से बीमारी को ठीक करने का दावा करता था। आरोपित मोहम्मद असलम फैजी से वह अपनी समस्या बताने गई थी।

तब आरोपी ने उसे अप्रैल में अपने किराए के मकान में बुलाया। इस दौरान इलाज के बहाने उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर वह महिला के साथ शादी करने का झांसा देने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ करायी। 

उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित मोहम्मद असलम फैजी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया। तब से आरोपी फरार चल रहा था। इस बीच उसके चिरमिरी में छिपे होने की खबर मिली। तब पुलिस की टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Tuesday, 25 February 2020 14:35
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items