×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

Corona से भयभीत है मनोरजन जगत, बंद हो सकती है शूटिंग

कोरोना की मार पूरी दुनिया के साथ साथ भारत में भी पड़ रही है। लगातार लोग इस वायरस के शिकार हो रहे हैं। संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा हो रहा है, साथ ही मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस का मनोरंजन जगत पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। पहले कई शहरों में सिनेमाघरों के बंद होने के कारण फिल्म जगत को नुकसान हो रहा है और अब खबर आ रही है जल्द ही टीवी सीरीयल्स की शूटिंग भी रोकी जा सकती है। 

खबर है कि जब तक कोरोना वायरस का डर खत्म नहीं होता, तब तक शूटिंग पर रोक लगाई जा सकती है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपने सदस्यों की सुरक्षा के लिए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एमप्लॉइज (FWICE) ने यह कदम उठाया है। अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा, 'सरकार ने सिनेमाघर, स्कूल और लोगों के भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने पर रोक लगा दी है, ऐसे में हमारे मेंबर्स का ध्यान रखा जाना चाहिए, जो भीड़ के बीच सेट पर शूटिंग करते हैं।'

उन्होंने कहा, 'हम प्रोड्यूर्स से मुलाकात करने जा रहे हैं कि कोरोनावायर का डर खत्म होने तक शूटिंग रोक दी जाए।' फेडरेशन इसके लिए प्रोड्यूसर बॉडी से बातचीत भी कर रहा है और बहुत जल्द इसपर अंतिम निर्णय ले लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले खबरें आई थीं कि भूल भुलैया का शूटिंग शेड्यूल 10 अप्रैल 2020 तक था। हालांकि, कोरोनवायरस के बढ़ते डर के वजह से टीम ने मुंबई वापस आने का फैसला किया है। फिलहाल शूटिंग रद्द कर दी गई है और कलाकारों और फिल्म क्रू को सुरक्षित मुंबई पहुंचाने के लिए टिकट बुक किए जा रहे हैं।'

कोरोना वायरस के चलते दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में सभी सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर काफी असर पड़ रहा है और आगे रिलीज होने वाली फिल्मों की कमाई पर भी असर देखने को मिलेगा।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items