×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

50 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

खैरागढ़. ठेलकाडीह थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में बोरी भरकर अवैध शराब ग्राम मोहरा से सिरसाही की ओर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सिरसाही पुरानापारा प्रवेश द्वार के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को रोककर जांच की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र वर्मा (25 वर्ष), निवासी ग्राम सिरसाही थाना ठेलकाडीह बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखी प्लास्टिक बोरी से कुल 50 पौवा अंग्रेजी शराब (9 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 6000 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर बाइक (CG08-BA-0441) को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.