×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

गंडई क्षेत्र को दो उच्च स्तरीय पुलों की ऐतिहासिक सौगात: 7 करोड़ से अधिक की मंजूरी,जिला पंचायत अध्यक्ष की मांग पर सीएम की प्रशासनिक मुहर Featured

खैरागढ़. खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले के गंडई क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित उपलब्धि सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार के सतत प्रयासों तथा सांसद संतोष पांडे की अनुशंसा पर गंडई क्षेत्र में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से दो उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम सुराज अभियान के दौरान रखी गई मांगों का प्रत्यक्ष परिणाम मानी जा रही है। अभियान के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार एवं सांसद/अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार ने विष्णु देव साय से गंडई क्षेत्र की भौगोलिक और जनहित से जुड़ी समस्याओं को अवगत कराते हुए उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग की थी।

कृतबांस में सुरही नदी पर पुल

गंडई के कृतबांस क्षेत्र में सुरही नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के लिए 3 करोड़ 42 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। यह पुल बरसात के दिनों में बाधित होने वाले आवागमन को स्थायी समाधान देगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत प्रदान करेगा।

दुल्लापुर मार्ग पर कर्रा नाला पुल

इसी प्रकार गंडई के लिमो–दुल्लापुर मार्ग पर स्थित कर्रा नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण हेतु 3 करोड़ 82 लाख 05 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह मार्ग कृषि परिवहन, व्यापार और दैनिक आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रायपुर में पुनः स्मरण, फिर मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पहले ही पुल निर्माण की घोषणा किए जाने के बाद, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार ने रायपुर में सांसद संतोष पांडे की मौजूदगी में इस मांग को पुनः स्मरण कराया। इसके बाद दोनों पुलों के लिए अंतिम प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। सभी जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष बिशेसर साहू, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, राकेश ताम्रकार, राकेश गुप्ता, प्रेम नारायण चंद्राकर, घम्मन साहू, मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर, संजय अग्रवाल, विकी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेश मेहता, लीला साहू, दूजे वर्मा, सुखदेव पटेल, पुष्पेंद्र देवांगन, श्यामपाल ताम्रकार सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।
इसके साथ ही कृतबांस से सरपंच अमन झरिया, पूर्व सरपंच धनेंद्र पटेल, मुकेश धनकर, तथा दुल्लापुर से महामंत्री व पूर्व सरपंच राजेलाल पटेल, अलख पटेल, सरपंच बलराम पटेल सहित समस्त जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दोनों उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण से गंडई क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को मजबूती मिलेगी।

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 29 December 2025 16:42

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.