Print this page

स्वच्छता अभियान-मुतेड़ा,नवागांवकला के तालाबों की ग्रामीणों ने की सफाई Featured


खैरागढ़ 00 ग्राम पंचायत मुतेड़ा नवागावकला में स्वच्छता अभियान के तहत रज्जू घर के पीछे तालाब व नवागाव कला के गौटिया तालाब को पंचायत प्रतिनिधियों की अगुआई में ग्रामीणों ने साफ सफाई कर कचरा मुक्त किया बता दें कि सफाई के दौरान प्लास्टिक वस्तु को नष्ट किया गया साथ ही तालाब के इनलेट-आउटलेट एरिया के सिल्ट को सफाई किया गया जिससे बारिश का पानी तालाब में आसानी से पहुँच सके गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से ग्राम पंचायत मुतेड़ा में गर्मी के कारण पेयजल सहित निस्तारी हेतु पानी की कमी बनी रहती थी लेकिन सरपँच की सूझबूझ के चलते पंचायत प्रतिनिधियो ने जल संग्रहन व भूजलस्तर को बढाने के लिए प्रयास किया जिससे इस वर्ष भूजल स्तर में कमी नहीं हुई साथ ही निस्तारी हेतु तालाब में पानी भरा हुआ है।


लिफ्ट मशीन से किया गांव का सहयोग - यतीश साहू


सरपंच यतीश साहू ने बताया कि नवागावकला में गर्मी को देखते हुए गौटिया तालाब में जलसंसाधन विभाग के सहयोग से पेयजल संकट के समय लिफ्ट मशीन से गाँव को सहयोग किया गया। जिससे इस वर्ष पानी की आपूर्ति की गई स्वच्छता अभियान के दौरान उपसरपंच धनेश वर्मा, पंचगण सहित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वच्छता का संदेश देते हुए श्रमदान करते हुए साफ सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1