Print this page

जिला अध्यक्ष ने की एनएसयूआई की कार्यकारिणी की घोषणा Featured

खैरागढ़ 00 एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित जैन ने एनएसयूआई जिला के सी जी की जंबो कार्यकारिणी घोषित की है। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष व के सी जी जिला प्रभारी पूर्णानंद साहू ,भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ,खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की अनुशंसा से जिला अध्यक्ष सुमित जैन ने जिला के सी जी में जंबो कार्यकारिणी घोषित की जिसमे खैरागढ़ कॉलेज अध्यक्ष रोशन सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज अध्यक्ष यश पटेल, बीटीआई कॉलेज अध्यक्ष नव्या सिंह, छुईख़दान कॉलेज अध्यक्ष घनश्याम चंदेल, गंडई कॉलेज अध्यक्ष दिनेश देवांगन व अन्य पदाधिकारियो के नामों को घोषित किया गया। 


सरकार के फैसलों से उत्साहित हैं युवा


सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए सुमित जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के छात्रों के हित में लिए गये फ़ैसलो में स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं कॉलेज और बेरोज़गारी भता जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश का युवा वर्ग बहुत ही उत्साहित है। और इसी कड़ी में जिला के सी जी एनएसयूआई में नई टीम गठन के साथ आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में ये कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए युवा प्रतिबद्ध है ।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1