Print this page

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए ऑफ कैंपस सेंटर बंद करने के निर्देश - यशोदा वर्मा,विधायक ख़ैरागढ़ Featured

ख़ैरागढ़ 00 मंगलवार को उपजे जन आक्रोश के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में खुले ऑफ कैंपस सेंटर को बंद करने के निर्देश जारी कर दिए है। इसकी जानकारी देते हुए विधायक यशोदा वर्मा ने कहा कि बुधवार को मैंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ख़ैरागढ़ की वस्तुस्थिति की जानकारी दी । विधायक ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को बताया कि ख़ैरागढ़ के लोग किसी सूरत में विवि का विखंडन नहीं चाहते। जिसके बाद जन भावनाओं का सम्मान करते हुए उक्त सेंटर को बंद करने के निर्देश दे दिए हैं। 

Rate this item
(1 Vote)
Last modified on Wednesday, 27 September 2023 20:08
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1