Print this page

भ्रष्टाचार : लालपुर एनीकट में हाइट बढ़ाने के नाम पर हुए भ्रष्टाचार की खुली कलई Featured

एनीकट से बाहर निकल रही गिट्टियां

 

ख़ैरागढ़ 00 लालपुर एनीकट की हाइट बढ़ाने के नाम पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया। 2 माह पहले बारिश के दौरान ही पूर्ण ढाई करोड़ से अधिक के काम की कलई खुल चुकी है। एनीकट की में लड़ी गिट्टियां बाहर आ रही हैं। इस काम को सिंचाई विभाग ने अंजाम दिया है। काम जल आवर्धन योजना के तहत किया गया है। हालांकि जल आवर्धन योजना काम नगरपालिका को करना था। योजना के तहत छिंदारी का पानी पाइप लाइन के माध्यम से ख़ैरागढ़ लाया जाना था। फिर डब्लूटीपी के माध्यम से पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जाना था। सिंचाई विभाग से अनुमति व सहमति के बिना ही पालिका ने भ्रष्टाचार की नीयत से पूरे शहर में पाइप लाइन विस्तार का काम किया। एन समय में योजना में फेरबदल कर दिया गया। और भ्रष्टाचार के लिए नया ताना - बुना गया। लालपुर एनीकट की ऊंचाई 1.20 मीटर बढ़ाने की कार्ययोजना में काम किया गया। एनीकट में काम भी स्तरहीन किया गया। ऊंचाई बढ़ाने के नाम पर लीपापोती की गई। और ढाई करोड़ का खुलेआम हेर फेर किया गया। 


वाटर स्टोरेज बढ़ाया जाना था तर्क


निर्माण के दौरान ही उक्त कार्ययोजना व किए जा रहे काम पर सीधा सवाल उठा। लेकिन स्थानीय सत्तासीन जन प्रतिनिधियों की कमीशन खोरी की वजह से घटिया और बेवजह का निर्माण किया गया। दरअसल,एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने के पीछे का तर्क वाटर स्टोरेज बढ़ाया जाना था। लेकिन ज़मीनी सच्चाई इससे अलग थी।


किया गया ये काम 


निर्माण के दौरान डाउन स्ट्रीम की ओर बेस वर्क किया गया। जबकि 3 से 4 वर्ष पहले ही उक्त एनीकट का निर्माण नए सिरे से किया गया था। डाउन स्ट्रीम में बेस कार्य करने के बाद उसे ही आधार बनाकर इसकी हाइट ऊपर की गई। 


20 प्रतिशत काम ही हुआ है - कमल सिंह सोलंकी,एसडीओ


विभाग के एसडीओ कमल सिंह सोलंकी ने बताया कि अभी 20 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। नेटवर्क नहीं है बाद में बात करता हूँ।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1