Print this page

देवांगन समाज के भवन का हुआ भूमिपूजन Featured

खैरागढ़ 00 दाऊचौरा वार्ड में देवांगन समाज भवन मे 5  लाख रुपए की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि विधान से पूजा पाठ कर सपन्न हुआ। विधायक यशोदा वर्मा ने विगत 6 माह पहले देवांगन समाज द्वारा विधायक सम्मान समारोह क़े कार्यक्रम मे  समाज क़े संरक्षक व अधिवक्ता मनराखन देवांगन ने समाज की ओर से अतिरिक्त कक्ष  के लिये 5 लाख रूपये की  मांग रखा था।घोषणा अनुरूप अधोसंरचना मद से राशि स्वीकृत की गई।जिसमे रविवार को  अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान द्वारा समाज क़े संरक्षक मनराखन देवांगन, सभापति सुमन पटेल, शत्रुघ्न धृत लहरें, दीपक देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि राधे पटेल, दया राम पटेल उपस्थिति रहे।


किया आभार व्यक्त


देवांगन समाज भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की भूमि पूजन होने पर समाज क़े संरक्षक मनराखन देवांगन ने विधायक यशोदा वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, एवं पूरे नगर पालिका का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।


सुविधा मिलेगी


भूमि पूजन के पश्चात संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा ने कहा की दाऊचौरा देवांगन समाज भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के बाद मोहल्ले एवं समाज के लोगों को अपने मांगलिक कार्यक्रम करने और अन्य कार्यक्रमों के लिए काफी सुविधा प्रदान होगी।


वसूला जाता था लाखो का किराया


समाज के संरक्षक मनराखन देवांगन ने बताया कि एक ओर जहां सार्वजनिक भवन के अभाव होने से निजी संचालकों द्वारा लाखों रुपए का किराया वसूला जाता है। इस भवन के निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी और बहुत जल्द ही यह भवन लोगों की सेवा के लिए तैयार होगा, भवन निर्माण से समाज जन एवं आसपास के लोग इसका उपयोग विभिन्न सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों के रूप में भी कर सकते हैं।


ये रहे मौजूद


इस कार्यक्रम मे उपस्थित समाज क़े राज अध्यक्ष कृपा राम देवांगन, इकाई अध्यक्ष सेवक देवांगन, जिला कोषध्यक्ष बीरेंद्र देवांगन, अजय देवांगन, गोविंदा देवांगन, मोराजधर देवांगन, दुर्गेश देवांगन, कमलेश देवांगन, सुदर्शन देवांगन, नरेश देवांगन, राजेश देवांगन, अशोक देवांगन, हरीश देवांगन, नितेश देवांगन सहित समाज क़े अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1