Print this page

फुले दंपति ने संसार का हर दुख झेलते हुए सब कुछ देने का अथक संघर्ष किया - विप्लव साहू Featured

 

हायर सेकेंडरी स्कूल में बोर खनन के लिए विप्लव साहू ने सहमति दी। 

 

मनोरंजन, खेलकूद और धर्म-कर्म की तरह शिक्षा के लिए आयोजन होना चाहिए - विप्लव साहू 

 

खैरागढ़ - खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम गातापार में मां शाकंभरी जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू, अध्यक्षता भूवन पटेल, विशिष्ट अतिथि सरपंच श्रीमती कल्पना वर्मा, दुर्जन साहू पूर्व जनपद सदस्य, वैध शेखू वर्मा, संतराम पटेल, शिवानंद यादव, चुम्मनलाल वर्मा, सेवकलाल यादव, संतोष पटेल, अशोक पटेल, मनहरण पटेल एवं अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

 

विप्लव साहू ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री फुले दंपति का बड़ा योगदान है जिन्होंने इस देश को बदला। फुले दम्पत्ति के योगदान और उनके संघर्ष और कामों से प्रेरणा लेना चाहिए। शिक्षा हेतु अपना घर छोड़ने से लेकर संसार का हर दुख झेला, यहां तक कि कीचड़ फेंकने और गालियों को नजरअंदाज कर समाज को सबकुछ देते रहने का अथक संघर्ष किया। जिस मात्रा में मनोरंजन, खेलकूद और धर्म-कर्म के आयोजन होते हैं अब उसी तरह से शिक्षा के लिए आयोजन होना चाहिए, इसे ग्रामवासी आरम्भ करे तो विप्लव साहू ने अपनी तरफ से ₹3 हजार की शुरुआती राशि देने की घोषणा की। सरपंच प्रतिनिधि चुम्मन वर्मा की विशेष मांग स्थान को परिवर्तित करते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल में बोर खनन के लिए सहमति दी। 

 

जयंती महोत्सव के अवसर पर गांव में जन चेतना जागृत हुई, शिक्षा विभाग से प्रधान पाठक रूपकुमार जांगड़े, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्र, बच्चे और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1