Print this page

CAF कैंप से लापता हुए हेड कॉन्स्टेबल का मिला शव, नक्सली वारदात की आशंका

दंतेवाड़ा: जिले के बोदली कैम्प में तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल कनेश्वर नेताम का शव बोदली और करियामेटा के बीच सड़क पर 5 दिनों बाद मिला है। पुलिस द्वारा नक्सली हत्या की आशंका जताई जा रही है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टी करते हुए जानकारी दी है कि सड़क पर मिला शव हेड कांस्टेबल कनेश्वर नेताम का है, जो बीते 28 अगस्त को कैम्प से अचानक फरार हो गया था।

Also read:देखिए मैडम... अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 96.7% ने देखा है बहता हुआ नाला, 80% मान रहे नक्शे से गायब होना साजिश

इससे पहले 26 अगस्त को जवान बोदली कैम्प में पोस्टिंग में आया था। कैम्प से फरार होने के बाद उसकी तलाश लगातार आसपास के गांव में की जा रही थी, कैम्प से फरार होने की सूचना मृतक कांस्टेबल के परिजनों को भी दी गई थी।

हत्या गांव वालों ने की या नक्सलियों ने की इस बात की जांच की जा रही है। जवान के शव के पास से कोई पर्चा पोस्टर भी बरामद नही हुआ है। हालही में इसी तरह से बीजापुर जिले के कुटरू थाना से एक 58 वर्षीय एएसआई को नक्सलियों ने अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद अब ये दूसरी घटना है।

रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।

 
Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1