Print this page

गांव को करें कचरा मुक्त - विप्लव Featured

खैरागढ़ 00 ब्लाक के पहला गांव कुम्ही मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत कचरा प्रबंधन को लेकर कमर कस ली है. जिला पंचायत सभापति विप्लव साहू के अथक प्रयास से कुम्ही मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 3 लाख 87 हजार रूपये की लागत से कचरा प्रबंधन के लिए शेड निर्माण हेतू भुमिपूजन किया गया. इस योजना से स्वास्थ्य और स्वच्छता के राष्ट्रीय मिशन में बहुत लाभ मिलेगा ।

 

गांव को करें कचरा मुक्त - विप्लव

 

कार्यक्रम को संबोधित करते सहकारिता एवं उद्योग विभाग के सभापति विप्लव साहू ने कहा कि गांव को कचरा मुक्त करने का यह अच्छा अवसर है कि सामुदायिक सहभागिता से गांव को कचरा मुक्त करें. इसके अलावा ठोस कचरा व तरल कचरा का प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि घरो से निकलने वाले प्लास्टिक, लोहा आदि का भी समुचित निपटान करें. प्लस्टिक लंबे समय तक सड़ने वाला कचरा नही है वही पर्यावरण के लिए भी ठीक नही है. इसलिए प्लास्टिक का उपयोग नही करने का आग्रह भी किया गया. इसके अलावा घरो से निकलने वाले गंदा का उचित निपटान के लिए ग्राम पंचायत को प्लान बनाने की बात कही ।

 

कुम्ही नए मुकाम की ओर अग्रसर

 

स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण मे कुम्ही ग्राम पंचायत नये मुकाम की ओर अग्रसर हो रही है. बहुत जल्द कुम्ही ग्राम पंचायत एस एल डब्ल्यू एम पर सफलता पाने वाली है. 

 

ये रहे अतिथिगण

 

कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि के रूप मे सहकारिता एवं उद्योग विभाग के सभापति विप्लव साहू रहे. अध्यक्षता सरपंच लीलादास साहू ने किया . विशिष्ट अतिथि के रूप मे पत्रकार दिनेश साहू. मोविलाईजर रेखलाल कौशिक, कामेश जंघेल, पूर्व जिला पंचायत सभापति हेमूदास साहू की उपस्थिति मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. 

 

ये रहे मौजूद

 

इस अवसर पर कुम्ही के सरपंच लीला दास साहू, अरुणा राजू बनाफर जनपद सदस्य,मंशाराम साहू, भागवत साहू सचिव, ग्राम पटेल, डॉ मिथलेश साहू, पंचगण आदि उपस्थित रहे.

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items