×

Warning

JUser: :_load: Unable to load user with ID: 807

Print this page

Chattisgarh: अपने दो बच्चों के साथ कुँए में महिला

बलरामपुर जिले में दो बच्चों के साथ मां का कुएं में शव मिलने से गाँव में शोक का माहौल है। महिला का रात को पति के साथ पारिवारिक कारणों से विवाद की सूचना भी पुलिस को मिली है। जिससे मामला खुदकुशी का माना जा रहा है।

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी मंजीत जायसवाल 35 वर्ष की धर्मपत्नी हेमलता जायसवाल, दो बच्चे प्रीतम 6 वर्ष व प्रियांशी 4 वर्ष के साथ ही रहते थे।

बुधवार सुबह जब मंजीत सोकर उठा तो देखा कि बिस्तर पर पत्नी और दोनों बच्चे नहीं हैं। इस बात की जानकारी उसने घर वालों के साथ ही पड़ोसियों को दी। दो मासूम बच्चों के साथ महिला के घर से निकल जाने की खबर लगते ही गांव वाले खोजबीन में लग गए। 

इसी बीच घर के नजदीक पंचायत भवन के पास कुएं में साड़ी और बच्चे की टोपी नजर आई। संदेह पर जब गहरे कुएं में लोगों ने झांककर देखा तो उनका संदेह सच साबित हुआ। महिला व दोनों बच्चों का शव कुएं में पड़ा हुआ था।

खबर मिलते ही रघुनाथनगर पुलिस व वाड्रफनगर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से जब मां व दोनों मासूम बच्चों का शव कुएं से बाहर निकाला गया तो सभी की आंखे नम हो गई। मौके पर ही पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए। सारी औपचारिकता पूरी कर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। 

रात को हुआ था विवाद 

रघुनाथनगर पुलिस के मुताबिक मृतका और उसके पति के बिच आये दिन विवाद होते रहता था। विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन व विवाद की स्थिति पर सामाजिक बैठक भी हुई थी। इस बैठक के बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था।

महिला दोनों बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रही थी। मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कारणों से विवाद हुआ था। परिजनों की समझाइश पर मामला शांत होने के बाद सभी ने साथ में भोजन किया और सोने चले गए थे। मध्यरात्रि के बाद महिला के दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकल जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Rate this item
(0 votes)
रागनीति डेस्क-1

Latest from रागनीति डेस्क-1

Related items