खैरागढ़. 30 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि धरमपुरा स्थित एक चखना दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी, जहां अरुण ढीमर (उम्र 44 वर्ष) को रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके से 3 खाली शराब की शीशियाँ, 4 डिस्पोजल गिलास और 5 पानी पाउच जब्त किए गए। आरोपी के पास किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं मिला। धारा 36(सी) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, बाद में जमानत पर रिहा किया गया।