विशेष रूप से सम्मान किया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक और साहित्यिक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, साहित्यकार और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
फाग गीत, पंथी नृत्य और कवि सम्मेलन के साथ साहित्यकारों का हुआ सम्मान
खैरागढ़. विधानसभा की विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा का जन्मदिन बुधवार को छुईखदान में उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस अवसर पर मंगल भवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें फाग गीत, कविता पाठ, पंथी नृत्य और साहित्यकार सम्मान समारोह प्रमुख रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे मंगल भवन छुईखदान में ग्राम देवारीभाट की फाग मंडली द्वारा पारंपरिक फाग गीत से हुई। इसके बाद स्थानीय साहित्यकारों द्वारा कविता पाठ किया गया, जिसमें क्षेत्र की संस्कृति और सामाजिक विषयों पर रचनाएं प्रस्तुत की गईं।
दोपहर 1:30 बजे शहर कांग्रेस कमेटी खैरागढ़ और एनएसयूआई द्वारा अंबेडकर चौक खैरागढ़ में विधायक यशोदा वर्मा का स्वागत किया गया और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद विधायक का छुईखदान आगमन हुआ, जहां मंगल भवन चौक के पास ग्राम भरदागोंड़ के कलाकारों ने पंथी नृत्य प्रस्तुत कर उनका पारंपरिक स्वागत किया और मंच तक लेकर पहुंचे।
मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा को कार्यकर्ताओं ने लड्डू से तौलकर सम्मानित किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक ने क्षेत्र के साहित्यकारों और कवियों को सम्मानित किया तथा जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों का भी अभिनंदन किया।
सम्मानित होने वाले साहित्यकारों में डॉ. जीवन यदु, डॉ. पीसीलाल यादव, विनय शरण सिंह, डॉ. राजन यादव, निहारिका झा, डॉ. प्रशांत झा, बोधन सिंह चंदेल, लच्छूराम यादव, डॉ. कमलेश प्रसाद शर्मा, चन्द्रभूषण यदु सहित कई साहित्यकार शामिल रहे।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमलदास साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरती रिंकू महोबिया, किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवराज वैष्णव सहित जिले और ब्लॉक स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अंत में विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों के लिए स्वरूचि भोज की व्यवस्था की गई।
शाम 5 बजे विधायक वर्मा ने वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जीवन यदु के निवास पहुंचकर उनका
विशेष रूप से सम्मान किया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक और साहित्यिक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, साहित्यकार और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।