रायपुर: कल से जिले में संपूर्ण लॉकडाउन होगा। जिला प्रशासन लॉकडाउन के नियमों को लेकर सख्ती बरतने की पूरी तैयारी में है, साथ-साथ सुबह मॉर्निंग वॉक व साइकिलिंग पर भी रोक लगाई गई है शहर में कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक ही लोग सुबह 6 से 10 बजे तक सिर्फ अति आवश्यक कामों के लिए ही बाहर निकल सकेंगे, बेवजह घूमने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई जाएगी, हर रोज तेज़ी से संक्रमित मिल रहे हैं, इसे लेकर लोगों से अपील भी की जा रही है कि प्रशासन का पूरा सहयोग करें और घर पर रहे अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले इसमें यदि कोई बेवजह घर से बाहर निकलता है तो उसपे महामारी एक्ट 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
यदि किसी को मेडिकल इमरजेंसी है उस कंडीशन में वह बाहर जा सकते हैं, यदि अनावश्यक कोई भी घूमता पाया जाता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, सुबह की सैर, साइकिलिंग पर भी रोक लगा चुकी है, लोगों को घर पर ही योगा करना होगा ना मानने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें या हमारे वाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम चैनल से जुड़ें