रायपुर। छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के नेता सुबोध हरितवाल कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसके बाद वे एम्स में भर्ती हो गए हैं. वहीं कुछ दिन पूर्व ही सुबोध की पत्नी और उनके पिता भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे.परिवार के तीनो सदस्यों का इलाज एम्स में जारी है, जानकारी के अनुसार सुबोध बीते 15 दिनों से होम क्वारेंटाइन पर थे, 23 जुलाई को उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उन्होंने भी अपना कोरोना टेस्ट कराया था. आज उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पत्नी और पिता के साथ ही अब वो भी एम्स में अपना इलाज करा रहे है
सुबोध ने लोगों से यह अपील की है कि वे कोरोना को लेकर सजग और सतर्क रहे. लक्षण न भी तो भी सरकार की ओर से जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें. अनावश्यक घर से बाहर न निकले. चेहरे पर मास्क अवश्य लगाकर रखें. अगर किसी के मन जरा भी संक्रमण को लेकर संदेह है तो वह अपना टेस्ट जरूर करा लें।
रागनीति के ताजा अपडेट के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्वीटर पर हमें फालो करें।